बढ़ गई भारतीय पासपोर्ट की ताकत: Henley

नई दिल्ली. बदलते परिदृश्य में ताकतवर देशों के वैश्विक ऑर्डर को देखते हुए भारतीय पासपोर्ट की स्थिति मजबूत हुई है. फरवरी 2026 को जारी हुए हेनली इंडेक्स में भारतीय पासपोर्ट की स्थिति में 10 पायदान का सुधार हुआ है. पिछले साल की तुलना में 85वें स्थान से 75वें स्थान पर पहुंच गया है. भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार भारत की बढ़ती ताकत को दर्शाता है. यह रैंकिंग बिना वीजा यात्रा की सुविधा पर आधारित है, और भारतीय नागरिक अब 56 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं. सिंगापुर दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बना हुआ है, जबकि जापान और दक्षिण कोरिया दूसरे स्थान पर हैं.

हमारे पड़ोसी देशों की रैंकिंग
पासपोर्ट रैंकिंग में भारत के पड़ोसी देश चीन का स्थान 56वां, भूटान का 83वां, म्यांमार का 88वां, श्रीलंका का 91वां, बांग्लादेश का 93वां, नेपाल का 95वां जबकि पाकिस्तान का 97वां, अफगानिस्तान का 101वां है.

कैसे तय होती है रैंकिग?
हेनली इंडेक्स द्वारा जारी यह रैंकिंग इस आधार पर तय होती है कि किसी देश के नागरिक कितने देशों में बिना वीजा, वीजा-ऑन-अराइवल या ई-वीजा के जरिए आसानी से यात्रा कर सकते हैं.

बेहतर रैंकिंग के साथ, भारतीय पासपोर्ट धारकों को यात्रा की अधिक स्वतंत्रता प्राप्त है, जिससे छुट्टियां, व्यावसायिक यात्राएं और सांस्कृतिक भ्रमण अधिक सुविधाजनक हो गए हैं. एशिया, कैरेबियन, अफ्रीका और ओशिनिया के देशों में भी भारतीय नागरिक बिना वीजा अनुमति यात्रा कर सकते हैं.

सिंगापुर के पासपोर्ट का है सर्वेश्रेष्ठ रैंकिंग
करीब 200 देशों के पासपोर्ट का मूल्यांकन करने वाले इस इंडेक्स में सिंगापुर एक बार फिर दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट बनकर उभरा है। सिंगापुर के नागरिक 190 से अधिक देशों में वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा के साथ यात्रा कर सकते हैं।

दूसरे स्थान है जापाना और साउथ कोरिया. यहां के नागरिकों 187 देशों में बिना वीजा के यात्रा की अनुमति है. वहीं, तीसरे स्थान पर स्वीडन और यूएई का स्थान है. यहां के नागरिकों को 186 देशों में बिना वीजा के प्रवेश की अनुमति है.

चौथे स्थान पर बेल्जियम, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, लक्ज़मबर्ग, स्पेन, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड और नॉर्वे है जबकि पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रिया, ग्रीस, माल्टा, पुर्तगाल आता है.

इसके अलावा 6ठे से 10वें स्थान पर रहने वाले देशों में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मलेशिया और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देश हैं. इन देश के नागरिकों को बिना पूर्व वीजा के 179 देशों में यात्रा की सुविधा प्रदान किया जाता है.

  • आरती बरनवाल

(पटना विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि. पिछले 13 वर्षों से वे शिक्षण, बीमा और ज्योतिष शास्त्र के क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपने ज्ञान और अनुभव से लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *