BNI DIVINE की शुरुआत, सीए गौतम बरनवाल बने चार्टर प्रेसिडेंट

पटना. विश्व के सबसे बड़े बिजनेस नेटवर्किंग संगठन BNI® (बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल) ने बिहार की राजधानी पटना में अपने चौथे चैप्टर “BNI DIVINE” का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया. यह लॉन्च मीटिंग उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें शहर के प्रमुख उद्यमियों, व्यवसायिक पेशेवरों एवं अतिथियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही.

नवगठित BNI DIVINE चैप्टर की शुरुआत 30 चार्टर सदस्यों के साथ हुई. लॉन्च मीटिंग तक सदस्यों द्वारा 125 से अधिक रेफरल का आदान-प्रदान किया गया, जिससे लगभग 89 लाख रुपये से अधिक का व्यवसाय उत्पन्न हुआ. सीए गौतम बरनवाल को BNI DIVINE का चार्टर प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया. उन्होंने कहा कि BNI DIVINE पटना के व्यवसायियों को “Givers Gain®” के सिद्धांत पर आधारित एक सशक्त, संरचित और परिणामोन्मुख नेटवर्किंग मंच प्रदान करेगा. BNI DIVINE का शुभारंभ पटना के व्यापारिक जगत के लिए सहयोग, विकास और नए अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

BNI® पटना क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक आयुष्मान अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2028 तक पटना क्षेत्र में 500 से अधिक सक्रिय सदस्यों को बिजनस नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य है.

क्या है बीएनआई
BNI® की स्थापना वर्ष 1985 में डॉ. इवान मिस्नर द्वारा की गई थी. आज यह संगठन 76 देशों में 11,645 से अधिक चैप्टरों के माध्यम से 3.56 लाख से अधिक सदस्यों को एक मजबूत बिजनेस नेटवर्क प्रदान कर रहा है. भारत में BNI® 133 शहरों में 1,462 चैप्टरों के साथ सक्रिय है, जहां 71,500 से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं. पिछले 12 महीनों में BNI® इंडिया के सदस्यों ने लगभग 48.76 लाख रेफरल उत्पन्न किए, जिससे 51,874 करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय सृजित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *