मीडिया के दिग्गजों से मिले कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी

नई दिल्ली। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों से संपर्क श्रृंखला में दिल्ली और नोएडा में दो समूहों से चर्चा की। पूर्व विद्यार्थी और जागरण समूह की फैक्ट चैक विंग विश्वास न्यूज के एसोसिएट एडिटर आशीष महर्षि और पीटीआई के सीनियर जर्नलिस्ट गौरव ललित शर्मा इन महत्वपूर्ण चर्चा सत्रों के सूत्रधार बने। फिल्म सिटी नोएडा में विभिन्न मीडिया संस्थानों में प्रमुख पदों पर डटे तीस से अधिक प्रतिभाशाली पूर्व विद्यार्थी कुलगुरु से मिले।

कुलगुरु ने कहा कि आप सब देश के सबसे बड़े मीडिया विश्वविद्यालय के केवल पूर्व विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय के सच्चे राजदूत हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर पूर्व विद्यार्थियों के सम्मेलन के पहले सबके अनुभवों पर आधारित एक पुस्तक के प्रकाशन की योजना है ताकि नई पीढ़ी के विद्यार्थी अपने सीनियर्स के अनुभव भी पढ़-समझ सकें और उनसे सीधे जुड़ सकें। लेकिन अब तक केवल 25 विद्यार्थियों ने ही अपने अनुभव लिखे हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार मैं केवल आप सबको लिखने की याद दिलाने आया हूं। हम चाहेंगे कि पूर्व विद्यार्थियों के अनुभवों पर पाँच खंडों में किताबें छपकर आएं। विश्वविद्यालय का प्रकाशन विभाग यह काम करेगा। अमर उजाला डिजिटल हेड जयदीप कर्णिक और जी मीडिया की डिजिटल विंग “आईडीपीएल’ के ग्रुप एडिटर अनुज खरे भी चाय पर चर्चा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *