पटना. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रारंभ संपूर्ण हिंदू समाज के संगठन के लिए हुआ था. संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने काफी वर्षों तक विचार करने के बाद संघ कार्य का प्रारंभ 1925 ई. में किया था. ये बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूज्य सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने व्यक्त किए.
पटना के विजय निकेतन में उद्यमियों एवं शैक्षिक संस्थान के संचालकों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना के समय देश के उत्थान के लिए जो सब प्रकार के रचनात्मक प्रयास चल रहे थे. उनको पूर्ण करने वाला काम संघ का काम बना. परम पूज्य सरसंघचालक जी चार दिवसीय प्रवास के क्रम में बिहार आए हुए हैं. संघ शताब्दी वर्ष के क्रम में उन्होंने 25 और 26 जनवरी को उत्तर बिहार का प्रवास किया. गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को मुजफ्फरपुर में उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज का झंडोत्तोलन किया. और उसी दिन पटना चले आए थे. शाम में पटना के दायित्वधारी स्वयंसेवकों के साथ बातचीत की.
