विश्व संवाद केंद्र में मनी फूलों की होली
पटना. विश्व संवाद केंद्र में पत्रकारों ने फूलों और हर्बल गुलाल की होली खेली. इस अवसर पर पटना के विविध समाचार माध्यमों के पत्रकारों ने एक दूसरे को होली की शुभकामना भी दी. विश्व संवाद प्रति वर्ष होली के समय इस तरह का आयोजन करता रहा है.
विसंके के सचिव डॉ संजीव चौरसिया ने बताया कि होली सामाजिक सौहार्द का पर्व है. यह त्योहार हमें संदेश देती है कि प्रकृति के साथ जुड़े इसी में सब की भलाई है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्र कार्यवाह डॉ मोहन सिंह ने कहा कि पर्वों की अपनी महत्ता है. होली हमारे जीवन में ऊर्जा और आनंद का संचार करता है. वरिष्ठ पत्रकार मणिकांत ठाकुर ने अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि होली सौहार्द और प्रेम का पर्व है. प्रवीण बागी ने इसे उमंग और मस्ती का त्यौहार बताया.
इस अवसर पर दैनिक जागरण के स्थानीय संपादक अश्विनी कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राकेश प्रवीर, स्वत्व के समूह संपादक कृष्णकांत ओझा, वरिष्ठ पत्रकार रमन शुक्ला, प्रमोद पाण्डेय, सुबोध कुमार नन्दन, जयशंकर बिहारी, राजेश ओझा, रजनीश कुमार, मृत्युंजय मानी के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के प्रचार प्रमुख राजेश पाण्डेय, दक्षिण बिहार के प्रांत प्रचारक उमेश प्रसाद, सह प्रांत प्रचारक आशीष कुमार, प्रान्त प्रचार प्रमुख अभिषेक कुमार, सह प्रचार प्रमुख निखिल रंजन समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
