नई दिल्ली. पत्रकार, स्तंभकार और लेखक डॉ. हरीश चंद्र बर्णवाल ने कहा कि ‘मोदी कथा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व को देखने और समझने का नया नजरिया है. अगर आप अपनी जिंदगी के सबसे बुरे पल में हैं, घोर निराशा हो और सकारात्मकता खोजना चाहते हैं, तो बस प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व को देखिए, उनकी बातें सुनिए और उनके काम करने के तरीके को देखिए.
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को नई दिल्ली में लेखक डॉ. हरीश चंद्र बर्णवाल की नई पुस्तक ‘मोदी कथा’ का लोकार्पण किया गया. पुस्तक का लोकार्पण केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया. इस मौके पर इंदिरा गांधी कला केंद्र के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय, एंकर चित्रा त्रिपाठी, सईद अंसारी सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.
लेखक हरीश चंद्र बर्णवाल कहते हैं कि लोग प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक व्यक्तित्व से वाकिफ हैं, क्योंकि वे पिछले 25 सालों से सत्ता में हैं लेकिन, उनका एक मानवीय पहलू भी है. पीएम मोदी के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी खूबी है कि नकारात्मकता के चरम पर भी, आप उनमें सकारात्मकता पैदा होते हुए देख सकते हैं.
