डोमचांच में न्याय की मांग के लिए मार्च

कोडरमा (झारखंड). कोडरमा जिले के डोमचांच में ऑटो चालक संतोष मोदी के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट हुई थी. पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस में शिकायत देने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया. पीड़ित वैश्य समाज से आते हैं और डोमचांच के वार्ड नंबर 10 के निवासी हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ और सिविल सोसायटी के बैनर तले वैश्य समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकजुट हुए और डोमचांच में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध मार्च निकाला गया.

आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विरोध मार्च नगर पंचायत वार्ड संख्या 9 स्थित सांस्कृतिक भवन से शुरू होकर शहीद चौक पहुंचा, जहां शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इसके बाद मार्च पूरे डोमचांच क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः सभा स्थल पर समाप्त हुआ. रैली में शामिल लोग तख्तियां लेकर चल रहे थे, जिन पर “दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो”, “कानून का राज कायम हो”, “दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो” और “अपराधियों को कानून के अनुसार सजा मिले” जैसे नारे लिखे हुए थे.

विरोध मार्च आगे चलकर एक जनसभा में बदल गया. फिर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मोदी वर्णवाल विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र मोदी ने कहा कि संतोष मोदी जैसे मेहनतकश ऑटो चालक के साथ हुई घटना अत्यंत निंदनीय है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले में शामिल सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव प्रेमलाल वर्णवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लखनलाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश मोदी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मंटू मोदी, प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर वर्णवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष केदार प्रसाद वर्णवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज कुमार, प्रदेश युवा संगठन मंत्री राहुल कुमार, जिला अध्यक्ष अजय वर्णवाल, जिला सचिव सुशांत सुमन, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश मोदी, प्रखंड अध्यक्ष रवि मोदी, प्रखंड सचिव पिंकू मोदी, प्रखंड कोषाध्यक्ष शिव कुमार मोदी, प्रखंड संगठन मंत्री अंशु मोदी, प्रखंड मीडिया प्रभारी संजय कुमार वर्णवाल तथा संरक्षक सुदर्शन वर्णवाल और महेन्द्र मोदी समेत कई लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *