बिहार में ‘बीजेपी’ सम्राट

बिहार में सम्राट चौधरी होंगे बीजेपी से पहले मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में लेंगे सीएम पद की शपथ

पटना. बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला. राजधानी पटना में भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया. इसके साथ ही यह तय हो गया कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब राज्य की कमान सम्राट चौधरी संभालेंगे.

शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में निर्णय
बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे. उनके नेतृत्व में हुई इस अहम बैठक में भाजपा के सभी विधायकों और विधान पार्षदों ने एकमत होकर सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगाई.

15 अप्रैल को शपथ ग्रहण
सूत्रों के अनुसार, सम्राट चौधरी 15 अप्रैल को लोकभवन (राजभवन) में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ मंत्रिमंडल के कुछ अन्य सदस्यों के भी शपथ लेने की संभावना है. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

भाजपा पहली बार संभालेगी पूरी कमान
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही भाजपा बिहार में पहली बार पूर्ण रूप से नेतृत्व करती नजर आएगी. अब तक गठबंधन सरकारों में ‘जूनियर पार्टनर’ की भूमिका निभाने वाली पार्टी इस बार मुख्य भूमिका में होगी. इस बदलाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की रणनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है.

कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर है. पार्टी कार्यालय के बाहर समर्थकों ने जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से बिहार की सामाजिक और जातीय राजनीति में बड़ा बदलाव आने वाला है. खासकर पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों में भाजपा की पकड़ मजबूत होने वाली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *